रविवार, 31 दिसंबर 2017

शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा सावित्री बाई फूले का जन्मदिन 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय 

         दिनाँक 31 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह जी ने किया।



          बैठक में संघ द्वारा वर्ष 2017 में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा भावी रणनीति भी तैयार की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि वर्ष 2018 में नई उमंग के साथ कार्य करते हुए संघ के नाम को उन्नति शिखर तक पहुँचाना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 3 जनवरी को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले का जन्मदिन महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुछ महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

         संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह जी ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु आय सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 6 लाख करने के लिए सरकार से शीघ्र माँग की जाएगी।  टिंकू हत्या प्रकरण में अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। अतः 4 जनवरी से पुनः धरना प्रारम्भ किया जाएगा।

          बैठक में ओ०पी० सागर, जितेन्द्र कुमार जौली, हरनन्दन प्रसाद, महावीर प्रसाद मौर्य, जे०पी० सिंह, बी०एस० भारती, हरगोविन्द सिंह, कमल सिंह, मलखान सिंह, करन सिंह, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती, नरेन्द्र पाल सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, रोहिताश कुमार, चन्द्र लाल गौतम, राम सिंह आर्य, मुन्नालाल, यादराम जाटव आदि उपस्थित रहे। 

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

मनुस्मृति दहन दिवस पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित की गई  विचार गोष्ठी

           दिनाँक 25 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में मनुस्मृति दहन दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।



        हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि 25 दिसम्बर, 1927 को महाराष्ट्र राज्य के महाड़ नामक स्थान पर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा समाज को विभाजित करने वाले, शूद्रों और महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले, हिन्दू धर्म का पतन करने वाले मनुस्मृति नामक ग्रंथ का दहन करवाया गया था, जिससे मानव-मानव एक समान हो। यह दिवस सामाजिक दासता उन्मूलन दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है।



        संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी उस समय विश्व के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति थे और एक प्रबुद्ध पुस्तक प्रेमी भी थे। उनके निजी पुस्तकालय में पचास हजार  से अधिक पुस्तकें थीं। आखिर एक पुस्तक प्रेमी को एक पुस्तक का दहन क्यों करना पड़ा? यह एक सोचनीय विषय है।

        विचार गोष्ठी को परमाल सिंह, नेम सिंह, गेंदा सिंह, जय श्री गौतम, सुषमा कश्यप, महावीर प्रसाद मोर्य आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार गौतम ओ०पी० सागर, मुन्नालाल एडवोकेट, अक्षय गौरव, जैनपाल सागर, डॉ० मनोज कुमार, तारा सिंह, चंदन सिंह रैदास, सचिन गौतम, रवि, शिवदत्त भारती, कैलाश गौतम, चन्द्र लाल गौतम, राजकमल, रघुवीर सिंह एडवोकेट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 24 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा अम्बेडकर नगर, लांकड़ी फाजलपुर ने  आयोजित किया  युवा चेतना शिविर 

        दिनाँक 24 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा अम्बेडकर नगर, लांकड़ी फाजलपुर के तत्वाधान में दिल्ली रोड, गांगन का पुल, मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।



        कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री ओ०पी० सागर जी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा हमारी युवा पीढ़ी को भटकाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि शंभू जैसे लोग तैयार हो रहे हैं। जो हमारे देश के लिए और हमारे समाज के लिए हानिकारक हैं। हमें युवाओं को सही मार्ग दिखाना है, ताकि वह सही अध्ययन करें और सही गलत में भेद करना सीख जाएं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं और हमें भारत के भविष्य को संवारना है। यह तभी सम्भव है जब हम युवाओं को सही मार्गदर्शन दे पाएं। गलत मार्गदर्शन होने पर परिणाम भयंकर हो सकते हैं।



       श्री मुन्नालाल एडवोकेट जी ने कहा कि कुछ धार्मिक नामों से चल रहे संगठनों द्वारा युवाओं को बरगलाया जा रहा है और उनकी मानसिकता दूषित की जा रही है। जिससे उनका कैरियर बर्बाद हो रहा है और वह गलत दिशा में जा रहे हैं। युवाओं को अपनी शिक्षा, कैरियर और समाज तीनों में आपसी तालमेल बनाते हुए कार्य करना चाहिए। श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने युवाओं को बाबासाहेब के जीवन संघर्ष से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री मेघराज सिंह, श्री चंदन सिंह रैदास, सुशील कुमार, मनोज कुमार, शिवदर्शन सिंह एडवोकेट, विशाल मोर्य आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।



        कार्यक्रम में  जितेन्द्र कुमार जौली, विशाल मोर्य, कुलदीप सिंह, जितेन्द्र मोहन, विनीत कुमार सागर, मोनू सागर, अशोक कुमार, नीरज कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार, हितेश आनंद, सुशील कुमार, अजीत सागर, सोनू कुमार, सुभाष कुमार, जीतू सागर, विजय सिंह, शिवदर्शन एडवोकेट, अनिल कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, मनोज कुमार, तिलकराज सिंह, अंकुर, पंकज, ओमप्रकाश सिंह, आशीष कुमार, योगेन्द्र सिंह, ललित कुमार, शिवकुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाखा अम्बेडकर नगर लांकड़ी फाजलपुर के अध्यक्ष सुनील कुमार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

दबंगों की गिरफ्तारी हेतु अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दिया ज्ञापन

         दिनाँक 23 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद मुरादाबाद को एक ज्ञापन दिया गया तथा दबंगों की गिरफ्तारी की मांग की गई।



          अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर, 2017 को दोपहर 3 बजे, अमित कुमार और उसके 6 अन्य साथियों ने ग्राम अलीपुरा कुई, मुरादाबाद निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री होमपाल सिंह आदि को पुलिस की मौजूदगी में, घर में घुसकर, मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिससे धर्मेन्द्र सिंह अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। परन्तु  पुलिस ने अभी तक मुल्जिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।मुल्जिम खुले घूम रहे हैं तथा धमकी देकर फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं और अपनी पहुँच बहुत ऊपर तक बता रहे हैं।

          गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार तथा संघ के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है और पीड़ित परिवार को जान माल का खतरा भी है। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य जी ने बताया कि ज्ञापन के द्वारा यह मांग की गई है कि अमित कुमार और उसके छह साथियों को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जाए। अन्यथा की दशा में संघ आन्दोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, राजकमल, राजबहादुर सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार, हरपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

अम्बेडकर पार्क की जमीन से अवैध कब्ज हटवाएगा अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ 

सम्भल जिले के फुलसिंगा गाँव में खोली जाएगी अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

       सम्भल जिले के फुलसिंगा गाँव के लोगों के अनुरोध पर, दिनाँक 19 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला सम्भल के फुलसिंगा गाँव पहुँचा तथा वहाँ एक जनसभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की।



         स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम फुलसिंगा में अम्बेडकर पार्क की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसे हटवाने में आपके सहयोग की आवश्यकता है। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मोर्य एडवोकेट ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी मंगल दिवस में, इस संदर्भ में अपनी बात रखी जाएगी और अवैध कब्जे को हटवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभा को सम्बोधित करते हुए श्री मुन्नालाल एडवोकेट जी ने बताया कि बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना है और अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित होकर संघर्ष करना है।

        इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य, मुन्ना लाल एडवोकेट, चौबा सिंह, मेघराज सिंह, ओ०पी० सागर, राम सिंह भारती, जैनपाल सागर सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रविवार, 17 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने  कृष्ण लाल गौतम को दी श्रद्धांजलि 

         दिनाँक 17 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र पाल सिंह जी द्वारा अवगत कराया गया कि संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व में संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके श्रद्धेय कृष्णलाल गौतम जी का परिनिर्वाण दिनाँक 11 दिसंबर 2017 को हो गया। संघ के सदस्यों ने श्री कृष्ण लाल गौतम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को संघ के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।



        अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण लाल गौतम द्वारा संघ के लिए किए गए कार्यों एवं डॉ० भीमराव अम्बेडकर के मिशन को गाँव तक पहुँचाने में उनके द्वारा किए गए योगदान की सराहना की। राम सिंह गौतम जी ने बताया कि कृष्ण लाल गौतम जी द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शोषित समाज को जागृत करने का महत्तवपूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने गाँव-गाँव जाकर संघ की शाखाएं खुलवाईं और बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाया।  अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर सभा का समापन किया गया। 



      इस अवसर पर श्री हरगोविन्द सिंह, राम सिंह गौतम, दौलत सिंह, ओ० पी० सागर,  चौबा सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, मुकेश कुमार गौतम, डॉ० मनोज कुमार, हरपाल सिंह बौद्ध, रघुवीर सिंह एडवोकेट, मुन्नालाल एडवोकेट, राम सिंह आर्य, भयंकर सिंह बौद्ध, डॉ० कमल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, कृष्णपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

अम्बेडकर छात्रावास की समस्याओं के सम्बन्ध में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने की, जिला समाज कल्याण  अधिकारी मुरादाबाद से मुलाकात 

        दिनाँक 14 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला समाज कल्याण  अधिकारी, मुरादाबाद से मिला तथा कांठ रोड, मुरादाबाद स्थित डाॅ० अम्बेडकर छात्रावास की समस्याओ के सम्बन्ध में वार्ता की।



       संघ के पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से बताया कि छात्रावास के शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है तथा छात्रावास एवं शौचालयों में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है, कुछ कमरों में काफी सीलन है और क्रीड़ा सुविधाओं का अभाव है। वार्ता में  जिला समाज कल्याण  अधिकारी मुरादाबाद के द्वारा छात्रावास की समस्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।

        इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य, हरगोविन्द सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, मेघराज सिंह, चौवा सिंह सहित दर्जनो की संख्या में अम्बेडकर छात्रावास मुरादाबाद के छात्र उपस्थित रहे।

रविवार, 10 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा इमरतपुर ऊधौ ने आयोजित की जनसभा

         दिनांक 10 दिसम्बर, 2017 अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा इमरतपुर ऊधौ, मुरादाबाद ने एक जनसभा आयोजित की। जिसमें बाबा साहेब के सन्देशों का प्रचार किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब और गौतम बुद्ध जी के चित्र माल्यार्पण करके किया गया। 



          सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि हमारा समाज नशे के जाल में फँसा हुआ है। लोग दारु पिलाकर वोट ले लेते हैं और काम नही करे। कुछ नेता तो बस चुनाव से पहले दिखाई देते हैं, चुनाव के बाद पाँच सालों तक नहीं दिखते। हमें ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए।



         सुषमा कश्यप ने बताया कि आज भी हमारी अधिकांश माता-बहने अंधविश्वास के जाल में फँसी हुई है। कोई पत्थर की मूर्ति तुम्हारा कल्याण नही कर सकती। तुम्हे शिक्षा ग्रहण की करके अपना भविष्य खुद बनाना है।



         चन्दन सिंह रैदास जी ने बताया की प्राचीन काल में हमारी हालात बहुत खराब थी। हमें अपने पीछे झाडू और गले में हांडी बांधकर चलना पड़ता था, आज हम अपनी बात आप तक रख पा रहे हैं, ये सब बाबा साहेब की देन है।



        कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार जौली, मेघराज सिंह, चौबा सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, महावीर प्रसाद मौर्य, सुषमा कश्यप, चन्दन सिंह रैदास सहित सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की विभिन्न शाखाओं ने परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा सम्भल ने निकाला कैंडल मार्च  

          दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा सम्भल के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 62 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बाबू जगजीवन राम पार्क से प्रारम्भ करते हुए एक कैंडल मार्च निकाला गया। जो एस०एम० कॉलेज चन्दौसी होते हुए माल गोदाम रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर संपन्न हुआ। 



          कार्यक्रम में रविंद्र कुमार टिंकू (जिला महामंत्री संभल), दुष्यंत कुमार, रामप्रसाद भारती, शिशुपाल सिंह, राम सिंह, ए०के० सिंह, पुष्पा बौद्ध, भावना सागर, राजेश चौधरी, मनमोहन सिंह, रामपाल सिंह, रमेश चंद्र सागर, राजवीर सिंह, मदनपाल, धर्मवीर सिंह, कन्हैया लाल, बृजगोपाल सिंह, नायक राम, ओमवीर सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।





अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा रामपुर ने आयोजित की विचार गोष्ठी 

         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा रामपुर ने नगर अध्यक्ष रुस्तम आजाद के आवास पर दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के 62वें परिनिर्वाण दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया तथा बाबासाहेब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

         गोष्ठी को संबोधित करते हुए रुस्तम आजाद जी ने बताया कि बाबासाहेब किसी एक जाति या वर्ग विशेष के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति नहीं थे अपितु उन्होंने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के लिए संविधान में व्यवस्था करके उन्होंने इन वर्गों के उत्थान का कार्य किया है। 

         इस अवसर पर शाकिर अली, सावंती सागर, हरद्वारी लाल, ओमप्रकाश, जमील अब्बासी, आदिल खां, अकरम अब्बासी, मेहरबान अली, शानू खां, अज्जू अहमद, अब्दुल्ला आदि लोग उपस्थित रहे।



अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा ठाकुरद्वारा ने बाबा साहेब को समर्पित किए श्रद्धा सुमन 

         दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा ठाकुरद्वारा के तत्वधान में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम काशीपुर रोड स्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सागर ने बताया कि बाबा साहेब ने एक नए युग की स्थापना की थी, जिसने सर्व समाज को एक नई दिशा दी है। समतामूलक समाज की स्थापना करके समता, एकता, न्याय का नारा देकर दलित शोषित समाज के उत्थान के लिए तीन सूत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो तथा संघर्ष करो का रास्ता बताया और सर्व समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने भाईचारा कायम करके मजबूत राष्ट्र बनाने का सपना दिखाया था।

         इस अवसर पर डॉ० रामपाल सिंह गौतम, राकेश कुमार सागर, शेर सिंह सागर, सुनील कुमार, गौतम सिंह, जय किशन सिंह, रंजीत कुमार, अजय कुमार, शिव किशोर, संजीव कुमार, सुशील कुमार, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,कौशल कुमार, शिव लाल सागर आदि लोग उपस्थित रहे


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ तहसील  शाखा बिलारी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

         दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ तहसील शाखा बिलारी के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर, बिलारी स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष श्री लटूरी सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने लन्दन जाकर अपनी शिक्षा पूरी की तथा वहां से लौट कर समाज हित के कार्य किए। बाबा साहेब के बताए तीन मूल मंत्रों को अपने जीवन में उतारने से अनेक दलितों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है।

         कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लटूरी सिंह तथा संचालन डाॅ० रामकुंवर सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री गेंदालाल, राम औतार, विजेन्द्र सिंह, बादाम सिंह, अतर सिंह, पृथ्वी सिंह आजाद, श्याम लाल, के के नवल, रामकुंवर सिंह, रन सिंह भारती, दीपचंद, जसवंत, हरिशंकर सिंह, अमर सिंह, मान सिंह, दानवीर सिंह, करन सिंह, सोमपाल सिंह, सियाराम, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, अशोक कुमार छत्रपाल सिंह, रामपुर सिंह, वाजिद हुसैन अंसारी, फैसल रजा अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा रामपुर ने बाबा साहेब के चरणों में समर्पित किए श्रद्धा सुमन

 
जिलाधिकारी रामपुर को दिया गया ज्ञापन : सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब का चित्र लगाने की मांग की गई

       दिनाँक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जिला रामपुर इकाई ने सिविल लाइंस, रामपुर स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। अम्बेडकर पार्क में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बुद्ध वंदना हुई। 



        जिला अध्यक्ष रामपुर, श्री सत्यपाल सिंह बादल ने बताया कि हमें बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, के आधार पर चलने से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बताई गई 22 प्रतिज्ञाओं का पालन करना चाहिए।



        इसके पश्चात संघ के पदाधिकारी जिलाधिकारी रामपुर कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई कि सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का फोटो लगवाया जाए। साथ ही साथ यह मांग भी की गई की 117वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास कर प्रोन्नति में आरक्षण दिया जाए, देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग की बैकलॉग भर्तियों को विज्ञापन निकालकर शीघ्र भरा जाए।



        शाम को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से एक कैंडल मार्च प्रारम्भ किया जो बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पार्क सिविल लाइन, रामपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राम औतार द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरि सिंह, अमर सिंह, एस के गौतम, जयपाल सिंह, प्रमोद सागर, तेजराम जाटव,  भारत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा फैजनगर, रामपुर ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी

        अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा फैजनगर रामपुर एवं आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम फैजनगर स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 62 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि दी।



      इसके बाद विचार गोष्ठी प्रारम्भ हुई। वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।  इस अवसर पर बोलते हुए शाखा अध्यक्ष अशोक बाबू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्व के सबसे अधिक शिक्षित व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी शिक्षा का प्रयोग भारत का भाग्य लिखने के लिए किया। अगर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष में होते तो शायद ही इतना अच्छा संविधान भारत को मिल पाता।



        ऐसे अवसर पर शाखा अध्यक्ष अशोक बाबू,    रामस्नेही सागर, राकेश कुमार, ब्रह्मा देवी ग्राम प्रधान, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, शंकर लाल  किशनपाल,  सत्यपाल सिंह बादल (जिलाध्यक्ष रामपुर), डाॅ० जयपाल सिंह, सविता अम्बेडकर, शिशुपाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की गवां नगर इकाई ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

      दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा गवां, सम्भल के तत्वाधान में परम पूज्य बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी को उनके 62 वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया  तत्पश्चात बुद्ध वन्दना प्रारम्भ हुई।



       नगर पंचायत गवां के नव निर्वाचित चेयरमैन और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश अग्रवाल ने बाबा साहेब को किसी वर्ग का नहीं अपितु समाज की कुरीतियों का विरोधी बताया और कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर ही नए समाज का निर्माण किया जा सकता है।



         कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री करन सिंह जी ने की। मुख्य अतिथि श्री अखिलेश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि श्री रजनीश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी० एस० भारती, जिला अध्यक्ष सम्भल गिरेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, लल्ला खां सलमानी, वीरपाल सिंह, यादव जाटव, दीपक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

परिनिर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दी बाबा साहेब को श्रद्धाँजलि

         दिनाँक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी को उने 62 वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाँजलि दी गई। कार्यक्रम का प्रारभ बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।



       श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि 5 दिसम्बर, 1956 को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी ने अपनी पुस्तक 'बुद्ध और उनका धम्म' पूरी की और सदा-सदा के लिए सो गए। उनका परिनिर्वाण 6 दिसम्बर, 1956 को हुआ था। वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए स्वतन्त्रता, समता, बंधुत्व एवं न्याय के मार्ग पर चलकर समाज को जागृत करने का आवाह्न किया तथा बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नारे को शोषित समाज में पहुंचाने का प्रण लिया।

        इस अवसर पर हरपाल सिंह बौद्ध, हरगोविंद सिंह, रणवीर सिंह, शिव सिंह, जबर सिंह, रणवीर गौतम, आदित्य कुमार, भयंकर सिंह, सचिन गौतम, अक्षय गौरव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की और संचालन संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य ने किया।

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

न्याय न मिलने पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दिया कलैक्ट्रेट के बाहर धरना

दलित युवक टिंकू के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन 

         दिनाँक 4 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा कार्यालय जिलाधिकारी मुरादाबाद के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल महोदय को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।



         संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम महलकपुर निजामपुर, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी टिंकू सागर पुत्र श्री फूल सिंह की, दिनाँक 24 नवम्बर, 2017 को शाम 6 बजे धोखा देकर, घर से बुलाकर, मऊ रोड स्थित भगवती स्कूल के पास भूपेंद्र पाल पुत्र सोमपाल निवासी बेला की मिलक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी तथा पुलिस प्रशासन से मिलकर घटना को एक्सीडेंट का रूप देकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बावजूद भी जानबूझकर मुल्जिमों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। बल्कि उल्टा वादी किशनपाल एवं पीड़ित परिवार पर फैसले हेतु दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुल्जिमों से हमसाज हैं इसलिए मुल्जिम खुलेआम घूम रहे हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार तथा क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है।

         संघ द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा अभी तक मुल्जिमों को गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा न करने के विरोध में पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ किया और मांग की कि घटना का तत्काल खुलासा कर मुल्जिमों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार के जान माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
  
         पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाए जाने पर ग्रामीणों ने धरने को स्थगित कर दिया। धरने में हरगोविन्द सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, अनुज जाटव, लटूरी सिंह, मुकन्दी सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मुन्नालाल एडवोकेट, चंदन सिंह रैदास, रघुवीर सिंह एडवोकेट, तेजपाल सिंह, शिव ओम एडवोकेट सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी और अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ शाखा महलकपुर निजामपुर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस


         दिनाँक 26 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में, सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।



          समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि 26 नवम्बर, 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर कर, प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ० राजेंद्र प्रसाद को संविधान सौंपा गया था। भारतीय संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना है, जिसमें स्वतन्त्रता, समानता, न्याय व बंधुत्व स्थापित करने हेतु वचनवद्धता है। भारतीय संविधान का हम सब को सम्मान करना चाहिए।



          कार्यक्रम को शेर सिंह बौद्ध, हरपाल सिंह बौद्ध, नेम सिंह, वी०एस० वर्मा, जयश्री गौतम, माया देवी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया तथा विजेता प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह, एवम नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में दीक्षा गौतम ने प्रथम, सोमेंद्र चंद्र ने द्वितीय तथा किशनवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सत्यम सैनी, शिवम सागर, अनु, रूपाली सागर और जैनव जहां सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे। जूनियर वर्ग में प्रशांत ने प्रथम, कमलकांत सौरव ने द्वितीय तथा गौरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभय भटनागर, विवेक सागर, नेहा रानी, नितिन सागर तथा अनमोल सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे।



          कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दौलत सिंह जी ने की और संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार जौली, मुकेश कुमार गौतम, महेन्द्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, मेघराज सिंह, हरगोविंद सिंह, चौबा सिंह, डॉ० नरेन्द्र सिंह, ओ० पी० सागर, योगेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 19 नवंबर 2017

डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता में किया छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग

           दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा "आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान" विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। जूनियर वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 12 तथा सीनियर वर्ग में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



       डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम 26 नवम्बर, 2017 को प्रातः 11बजे से अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में आयोजित होने वाले "संविधान दिवस समारोह" में घोषित किया जाएगा तथा विजेताओं को नकद राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।



       प्रतियोगिता के आयोजन में मलखान सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रकाशवीर सागर, गौतम सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, सचिन गौतम, डॉ० रवि कुमार, ओ०पी० सागर, रघुवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, रूप सिंह आदि ने प्रमुख योगदान दिया। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह जी तथा प्रतियोगिता प्रभारी जितेन्द्र कुमार जौली के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

बुधवार, 15 नवंबर 2017

बदायूँ

जनपद बदायूँ में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. चाँदपुर निठाया

2. मोहम्मद नगर सुलेरा

3. अमानाबाद

4. फिरोजपुर गुमराह 

5. ढोरनपुर


शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

रामपुर

जनपद रामपुर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. जयडौली

2. सेंटाखेड़ा

3. नगर शाखा रामपुर

4. बड़ागाँव

5. दिव्या नंगला

6. जिला शाखा रामपुर 

7. बेगमाबाद

8. रामनगर लतीफपुर

9. फैजनगर

10. धुरियाई



शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्भल

जनपद सम्भल में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. बराही

2. अकबरपुर गहरा

3. कल्हा

4. अकरौली

5. रहोली

6. नगर शाखा चन्दौसी

7. गवां

8. जिला शाखा सम्भल 

9. मानकपुर नरौली

10. एचोड़ा कम्बोह

11. मौलागढ़

12. पतरौआ

13. बबराला

14. रुस्तमगढ़ 

15. मलकपुर नवादा

16. खाबरी गोला

17. फतेहपुर डाल

18. कैथल

19. पथरा

20. सैमरटोला

21. केसरपुर

22. निरयावली

23. मिट्ठनपुर मौजा

24. अलावलपुर

25. हजरतनगर गढ़ी

26. गुन्नौर

27. खगुपुरा





शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजनौर

जनपद बिजनौर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. सुहेड़ी बुजुर्ग 

2. बसन्तपुर

3. आजमपुर परमा

4. पमडावली

5. जहानाबाद

6. चतरभोजपुर कुशव

7. मुकरन्दपुर

8. सलेमपुर मथना

9. लडापुर

10. आसपुर नवादा

11. बक्सीवाला

12. नसीरी

13. धोमनपुर उर्फ हसनपुरा

14. कुतुबपुर गढ़ी

15. सिरधनी बंगर

16. रसूलपुर आबाद

17. बेसपुरमान (झलरी)

18. सिंघौना

19. झालू सिर्दगम

20. मोहनपुर

21. लाडनपुर

22. नांगल जट

23. खेड़कीटप्पा

24. गंगदासपुर

25. बल्दिया

26. मधुसूदनपुर (झलरा)

27. सालमाबाद

28. भरैरा

29. मोमिनदर्गी

30. अगरी

31. नवादा तुल्लाका

32. सदुपुरा

33. जलालपुर काजी

34. कुकड़ा इस्लामपुर

35. अलापलपुर

36. मुकरपुर सत्ती

37. मिलक गोंड़ा

38. फतेहपुर कला

39. मुकीमपुरवालू (भगैना)

40. माधोवाला टांड़ा

41. ठेट

42. बसन्तपुर

43. भारतपुर






शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

अमरोहा

जनपद अमरोहा में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. पौरारा

2. फिरोजाबाद

3. बछरायूं

4. मण्डी धनौरा

5. पौरारा (जाटवो वाला)

6. जयतौली

7.फनदेड़ी सादात

8. फरीदपुर गढ़ी

9. अहरौला तेजवान

10. फिरोजपुर बगद

11. गंगाचोली

12. बरखेड़ा राजपूत

13. पतेई खालसा

14. नन्हेणा राजपूत

15. ककराली

16. बुढ़नपुर

17. हसनपुर कला

18. उधनपुर

19. अलीपुरा कला

20. सिरसा खुमार


शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

मुरादाबाद

जनपद मुरादाबाद में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. सेफपुर जगना

2. तहसील शाखा बिलारी

3. जमालपुर

4. मिट्ठनपुर नंगला

5. नगलिया जट

6. महमूदा नगला

7. रामनगर गंगपुर

8. नंगला गूजर

9. बहादुरपुर

10. डोमघर

11. इमरतपुर सिरसी

12. उमरारा

13. उदरनपुर चक

14. हाथीपुर

15. श्यामसिंहपुर

16. जरगांव

17. बरौली रुस्तमपुर

18. उदयपुर नरौली

19. मिलक

20. खोखड़ा

21. गुलड़िया

22. रुस्तमपुर खास

23. मीरापुर माफी

24. भूंडाकस

25. मुड़ियाराजा

26. सन्दलपुर

27. नियामतपुर

28. मकरन्दपुर

29. तुरखेड़ा

30. भगवन्तपुर

31. सराय पंजू

32. मनकुला

33. अकबरपुर खास

34. ग्वारऊ

35. भूड़मरेशी

36. मिट्ठनपुर मौजा

37. असालतपुर

38. ग्वालखेड़ा

39. बहोरनपुर नरौली

40. मुड़िया जैन

41. अलीनगर

42. मल्लपुर सिधारी

43. जिगनिया

44. मिलक सोनकपुर

45. धानिया खेड़ा

46. महमूदा नंगला

47. अहलादपुरदेवा

48. कुआखेड़ा

48. खड़ऊआ

50. सुजानपुर

51. मोहनपुर

52. किशनपुर

53. सुरजन नगर

54. जिला शाखा मुरादाबाद 

55. रामूवाला शेखू

56. दयानाथपुर

57. अबाबकरपुर

58. लदावली

59. मनोहरपुर

60. मण्डल शाखा मुरादाबाद

61. नगर शाखा ठाकुरद्वारा

62.नियामतपुर इकरोटिया

63. राना नंगला

64. छज्जा नंगला

65. अकबरपुर सिंहाली

66. लोदीपुर

67. तहसील शाखा ठाकुरद्वारा

68. मौहम्मदपुर ध्यानसिंह






शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

राजस्थान

पृष्ठ निर्माण कार्य किया जा रहा है

महाराष्ट्र

पृष्ठ निर्माण कार्य किया जा रहा है

दिल्ली

पृष्ठ निर्माण कार्य किया जा रहा है

उत्तराखण्ड

शाखा रहमापुर, जिला ऊधमसिंह नगर

सोमवार, 13 नवंबर 2017

झांसी मण्डल

झांसी  मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. जालौन

2. झांसी 

3. ललितपुर 

सहारनपुर मण्डल

सहारनपुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. सहारनपुर 

2. मुजफ्फरनगर 

3. शामली

वाराणसी मण्डल

वाराणसी मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. चन्दौली

2. गाजीपुर

3. जौनपुर

4. वाराणसी 

लखनऊ मण्डल

लखनऊ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. लखनऊ 

2. हरदोई

3. लखीमपुर खीरी

4. रायबरेली

5.  सीतापुर

6. उन्नाव


मेरठ मण्डल

मेरठ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. मेरठ

2. बागपत

3. बुलन्दशहर 

4. गौतम बुद्ध नगर 

5. गाजियाबाद 

6. हापुड़ (पंचशील नगर)


मुरादाबाद मण्डल

मुरादाबाद मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-










मिर्जापुर मण्डल

मिर्जापुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. मिर्जापुर 

2. संत रविदास नगर

3. सोनभद्र 



बस्ती मण्डल

बस्ती मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. बस्ती 

2. संत कबीर नगर 

3. सिद्धार्थ नगर 

बरेली मण्डल

बरेली मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. बरेली


3. पीलीभीत

4. शाहजहांपुर 

फैजाबाद मण्डल

फैजाबाद मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. अम्बेडकर नगर 

2. बाराबंकी 

3. फैजाबाद

4. सुल्तानपुर

5. अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर)

देवीपाटन मण्डल

देवीपाटन मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. गोंडा

2. बलरामपुर

3. बहराइच 

4. श्रावस्ती 

झांसी मण्डल

झांसी  मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. जालौन

2. झांसी 

3. ललितपुर 

चित्रकूट मण्डल

चित्रकूट मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. चित्रकूट 

2. बांदा

3. हमीरपुर 

4. महोबा

गोरखपुर मण्डल

गोरखपुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. गोरखपुर 

2. देवरिया 

3. कुशीनगर

4. महाराजगंज 

आजमगढ़ मण्डल

आजमगढ़ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. आजमगढ़ 

2. बलिया

3. मऊ

कानपुर मण्डल

कानपुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. औरैया

2. इटावा

3. फर्रुखाबाद 

4. कन्नौज

5. कानपुर देहात

6. कानपुर नगर 

इलाहाबाद मण्डल

इलाहाबाद मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. इलाहाबाद 

2. फतेहपुर 

3. कौशाम्बी

4. प्रतापगढ़

आजमगढ़ मण्डल

आजमगढ़ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. आजमगढ़ 

2. बलिया

3. मऊ

आगरा मण्डल

आगरा मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. आगरा 

2. फिरोजाबाद

3. मैनपुरी

4. मथुरा

अलीगढ़ मण्डल

अलीगढ़ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. अलीगढ़

2. एटा

3. हाथरस (महामाया नगर)

4. कासगंज (काशीराम नगर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित मण्डल के नाम पर क्लिक करें-


















शनिवार, 11 नवंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने किया अम्बेडकर छात्रावास का दौरा 


        दिनांक 10 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कांठ रोड, मुरादाबाद डॉ० अम्बेडकर छात्रावास का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने बताया कि वर्तमान समय की विषम परिस्थितियों में नौकरी प्राप्त करना, बहुत कठिन कार्य हो गया है। किन्तु यदि आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और कठिन परिश्रम करें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।



          अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने कठिन परिश्रम करके शिक्षा प्राप्त की थी। उनके द्वारा प्राप्त की गई शिक्षा से ही हमें अधिकार मिले हैं और हमें इन अधिकारों की रक्षा करनी है। हमें बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के साहित्य और शिक्षाओं का अध्ययन करना चाहिए।

            राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार जौली ने छात्रों को 19 नवम्बर, 2017 को होने वाली डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों जितेन्द्र कुमार जौली, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, ओ०पी० सागर, वी०एस० वर्मा तथा मेघराज सिंह सहित दो दर्जन से अधिक छात्र उपस्थित रहे।

सोमवार, 6 नवंबर 2017

मुरादाबाद जिले के काजीपुरा गाँव में गठित की जाएगी अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

       दिनाँक 4 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुरादाबाद जिले के काजीपुरा गांव का दौरा किया और काजीपुरा स्थित सामुदायिक केंद्र में एक बैठक का आयोजन किया। 



       बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। अब लोगों में जागृति आने लगी है और वे अपने बच्चों को पढ़ाने लगे हैं। कुछ क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर अभी भी काफी नीचे है। बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा ताकि वे संगठित होकर समाज हित में कार्य कर सकें और अपने जीविकोपार्जन हेतु नौकरी या स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
 
         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। लोगों को संगठित करने के लिए हम आपके गांव में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक शाखा का गठन करना चाहते हैं। इस प्रस्ताव का गांव वालों ने स्वागत किया और शीघ्र ही एक बैठक करके कमेटी बनाने निर्णय लिया।

           कार्यक्रम में जे०पी० सिंह, दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, ओ०पी० सागर, मेघराज सिंह, मुन्ना लाल, चौबा सिंह सहित दर्जनो की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित  डॉ० अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता-2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ

                द्वारा आयोजित 
डॉ० अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता-2017 
मान्यवर,
         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में "आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान" विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी-

1. जूनियर वर्ग :-  कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु


2. सीनियर वर्ग :- स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं हेतु (अधिकतम आयु 25 वर्ष)



विषय : "आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान"
परीक्षा की तिथि : 19 नवम्बर, 2017 (रविवार)
समय : प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक 
परीक्षा स्थल : चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, कम्पनी बाग के पास, मुरादाबाद (उ०प्र०)

 
      प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 📱 9358854322 पर फोन करके पंजीकरण कराना है तथा निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर प्रतियोगिता स्थल पर लाना है। पंजीकरण कराने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2017 (सायं 5 बजे तक) है। जूनियर वर्ग के प्रतियोगियों को लगभग 200 शब्दों में तथा सीनियर वर्ग के प्रतियोगियों को लगभग 300 शब्दों में निबन्ध लिखना है। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है। प्रतियोगियों को स्वयं के व्यय पर प्रतियोगिता स्थल पहुँचना है।

🏆🏆🏆🏆

विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण :-  विजेताओं का चयन तीन सदस्य निरीक्षक मण्डल द्वारा दिए गए अंको के आधार पर किया जाएगा। एक समान अंक होने पर कम आयु वाले को श्रेष्ठ माना जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा एवं पुरस्कारों का वितरण दिनाँक 26 नवम्बर, 2017 को सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डाॅ० अम्बेडकर पार्क में होने वाले 'संविधान दिवस समारोह' में किया जाएगा।

🏆🏆🏆🏆पुरस्कार🏆🏆🏆🏆

जूनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

सीनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

👉🏻नोट -प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रतीक चिन्ह  तथा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


👉🏻प्रतियोगियों हेतु आवश्यक निर्देश :-
1. प्रतियोगी नीले 🖊 तथा काले🖋 पेन का प्रयोग निबन्ध लिखने के लिए कर सकते हैं। लाल तथा हरे पेन का प्रयोग वर्जित❌ है। प्रतियोगियों को पेन स्वयं लेकर आना है। 
2. प्रतियोगिता फॉर्म सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित अम्बेडकर पार्क से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं या प्रतियोगिता प्रभारी से सम्पर्क कर सकते हैं। 
3. सभी प्रतियोगियों को वर्तमान  विद्यालय/महाविद्यालय द्वारा जारी किया गया आई-कार्ड या प्रधानाचार्य द्वारा जारी फोटो युक्त प्रमाण लाना अनिवार्य है। 
4. सीनियर वर्ग (स्नातक तथा परास्नातक) के छात्र-छात्राओं को आयु के प्रमाण के रूप में हाईस्कूल की अंकतालिका (मार्कशीट)) की फोटोकॉपी अवश्य लानी है।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें - 
जितेन्द्र कुमार जौली 
(प्रतियोगिता प्रभारी)
सम्पर्क सूत्र : 📱9358854322

आयोजक
अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ
मुख्यालय : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
ईमेल : ambedkaryuvaksangh@gmail.com
वेबसाइट :  www.aysmbd.blogspot.com





🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷




गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, संभल द्वारा किया गया कैडर कैम्प का आयोजन 

         दिनांक 29 अक्टूबर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जिला सम्भल शाखा के द्वारा एक कैडर कैम्प का आयोजन, सम्भल जिले की चन्दौसी तहसील के ग्राम पथरा स्थित सामुदायिक केन्द्र में किया गया। वक्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।



         बुलन्दशहर से आए रतिराम बौद्ध जी ने कहा कि गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने से मन को शांति मिलती है और मानव का कल्याण होता है। इसमें जाति-धर्म, ऊंच-नीच का भाव नहीं होता। बौद्ध धर्म में शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। अलीगढ़ से आए अलंकार बौद्ध ने बताया कि इस धर्म से समतामूलक समाज की स्थापना होती है और मानव मानव एक समान होता है। जिस देश ने बौद्ध धर्म अपनाया उस देश की तरक्की होती चली गई।

        अलीगढ़ से ही आए राजाराम आनन्द ने बताया कि भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्य बताएं हैं। पंचशील तथा अष्टांग मार्ग पर चलने से प्रत्येक मनुष्य का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को सुखी रहना है तो बौद्ध धर्म की ओर बढ़ना होगा। दलितों, गरीबों, शोषितों की मदद करना कि बौद्ध धर्म व परम धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरूप बौद्ध ने की तथा कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, सम्भल के जिला महामंत्री श्री रविन्द्र कुमार टिंकू द्वारा किया गया।

       कार्यक्रम में रतिराम बौद्ध, रूपराम, चन्द्रमोहन, नीरज, नरेश बौद्ध, दुष्यन्त सिंह, संजय बौद्ध, ऐदल सिंह बौद्ध, सोनू बौद्ध, ओमकार बौद्ध, वीर सिंह, रामगोपाल बौद्ध, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, तेजराम बौद्ध, तेजपाल बौद्ध, महानन्दन बौद्ध साहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 29 अक्तूबर 2017

फैजनगर रामपुर में किया गया अम्बेडकर लीला का आयोजन

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, रामपुर के तत्वावधान में किया गया तीन दिवसीय अम्बेडकर लीला का आयोजन

       अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जिला रामपुर इकाई और ग्राम फैज़नगर शाखा के संयुक्त तत्वधान में अम्बेडकर लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनाँक 22 अक्टूबर, 2017 को मुख्य अतिथि श्री चन्द्रपाल सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष रामपुर) द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात अतिथिगणों ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर और गौतम बुद्ध जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ।



         कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से जुड़ी महत्तवपूर्ण  घटनाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।  मुख्य वक्ता डॉ० अरविंद गौतम, डॉ० जयपाल सिंह, एस के नौटियाल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक बाबू (अध्यक्ष फैजनगर, रामपुर शाखा)  ने किया।



          यह कार्यक्रम तीन दिन तक चला। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी उपस्थित रहे। श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि हमें अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा और संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी श्री ओ०पी० सागर, श्री मुन्ना लाल एडवोकेट, और मेघराज सिंह उपस्थित रहे।



         कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, आनन्द कुमार, शीशपाल, शोभित कुमार, ब्रह्म देवी, राकेश कुमार, छत्रपाल सिंह, बब्लू गौतम, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजन में सत्यपाल सिंह बादल (जिलाध्यक्ष रामपुर) का विशेष योगदान रहा।

सोमवार, 23 अक्तूबर 2017

'आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान' विषय पर किया जाएगा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय 

        दिनाँक 22 अक्टूबर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह एवं संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।



        बैठक में आगामी 26 नवम्बर, 2017 को  'संविधान दिवस' को उच्च स्तर पर धूमधाम से मनाने का फैसला किया गया। इससे पूर्व दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा 'आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान' विषय पर एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को सम्मान स्वरुप नगद राशि, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्रों का वितरण संविधान दिवस के अवसर पर दिनाँक 26 नवम्बर, 2017 के कार्यक्रम में किया जाएगा। संघ द्वारा सम्पूर्ण महानगर में प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। दलित पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

        बैठक में श्री मेघराज सिंह, हरगोविन्द सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मुकेश कुमार गौतम, महावीर प्रसाद मौर्य, करन सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, राजेश कुमार, डॉ० वी० एस० वर्मा, रविन्द्र सिंह, रोहिताश कुमार, ओ०पी० सागर, कृष्णपाल सिंह, राम सिंह भारती, ऋषिराम, महेंद्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

2500 लोगों ने अपनाया बौद्ध धर्म

मुरादाबाद में किया गया बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन 

          दिनाँक 14 अक्टूबर, 2017 को बहुजन समन्वय समिति (अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, डाॅ० अम्बेडकर मेमोरियल कमेटी, बौद्ध महासभा सहित सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग की संस्थाओं का समूह)  के तत्वावधान मे बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन कांशीराम नगर, मुरादाबाद स्थित  गौतमबुद्ध पार्क में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2500 लोगों ने बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की। कांशीराम नगर में समारोह में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में उपस्थित बुद्ध मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद जी महाथेरा ने सभी को दीक्षा दिलाई। दीक्षा के लिए कई दिन पहले से रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा था।



         दो हिस्सों में हुए समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। हेमन्त कुमार बौद्ध, विजय कुमार सैनी एवं तरन्नुम बौद्ध ने गीत एवं संगीत के जरिए भगवान बुद्ध एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। गीतों से उपासकों को बौद्ध धर्म के संदेश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित कवि मनजीत सिंह अवतार ने अपनी कविताओं के द्वारा तालियाँ बटोरीं। 

          समारोह में मुख्य अतिथि शांति स्वरूप बौद्ध और नामचीन बौद्ध भिक्षु रहे। बौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध ने कहा कि पंचशील का पालन करने वाला कभी गलत काम नहीं कर सकता। पंचशील का अर्थ है, शरीर की शुद्धता, हिंसा न करना, चोरी न करना, गंदे आचरण से विरत रहना, वाणी की शुद्धता। बौद्ध की कोई जाति नहीं होती। पंचशील पर अमल करने वाले बौद्ध होते हैं। हमने आज तक अपनी जाति को नहीं छोड़ा है। संकल्प लेना होगा कि हम पंचशील का पालन करते हुए बौद्ध बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत को बौद्धमय बनाना चाहते थे। धम्म जीवन जीने का सुंदर रास्ता है। भगवान बुद्ध के संबंध में बताते हुए कहा, दुखों के निवारण की खोज में उन्होंने जीवन न्यौछावर कर दिया। बौद्ध धर्म अपनाने वाले मिथ्या नजर त्यागें एवं धम्म मार्ग पर चलें।

        कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह रैदास ने किया। समारोह में अम्बेडकर विचारधारा से जुड़े लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख लोगों में परमाल सिंह, दौलत सिंह, अशोक निमेश, विनीत सागर, भयंकर सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मलखान सिंह, अशोक कुमार, राजकमल, महावीर सिंह मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। संयोजक चंदन सिंह रैदास का कहना था कि 1956 में आज के ही दिन बाबा साहब ने अनुयाइयों को दीक्षा दिलाई थी। कार्यक्रम में उपासकों व उपासिकाओं के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की गई थी।



कांशीराम ने बहुजन समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की गोष्ठी में याद किए गए कांशीराम

        दिनांक 9 अक्टूबर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वाधान में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में लगी मान्यवर कांशीराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

       शाम को सिविल लाइन मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज के लिए जो काम किया है, उसे बहुजन समाज कभी नहीं भूलेगा। कांशीराम जी ने अपना परिवार त्यागकर बहुजन समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज इस समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। आज भी बहुजन समाज को उनका हक़ नहीं मिला है। 

       वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने सरकारी खाली जमीनों को बहुजन समाज को सौंपने की बात कही थी, लेकिन उनकी इस मांग पर किसी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। दुर्भाग्य है कि आज भी बहुजन समाज हाशिए पर है। ऐसे में बहुजन समाज को कांशीराम के आदर्शों को अपनाते हुए अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।

        गोष्ठी में डॉ बी० एस० भारती, महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, चंदन सिंह रैदास, मलखान सिंह, राजेश कुमार सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

कैडर कैम्प में दिया समतामूलक समाज की स्थापना का सन्देश 

        दिनाँक 1अक्टूबर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में एक कैडर कैम्प का आयोजन आर० के० विद्यापीठ, निकट सावित्रीवाई फूले इण्टर काॅलेज, शाहपुर तिगरी, मुरादाबाद में किया गया, जिसमें प्रबोधक श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी द्वारा 'समतामूलक समाज एवं बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का राजनैतिक दर्शन' विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए।



         हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना सामान सम्पूर्ण जीवन व्यतीत कर दिया। उन्हें इस बात का ज्ञान था कि समाज में अछूतों की क्या स्थिति है और जब तक अछूतों के साथ भेदभाव का किया जाता रहेगा तब तक उन्हें समानता का अधिकार नहीं दिया जा सकता। डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी ने कठिन परिश्रम करके शिक्षा ग्रहण की और भारतीय संविधान सभा में आकर अछूतों को उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुऐ बाबा साहेब डॉ० भीमराव  अम्बेडकर जी की "समतामूलक समाज की स्थापना" की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में कार्य करने के लिये हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए 

        इस अवसर पर दौलत सिंह, महावीर प्रसाद मोर्य, मुन्ना लाल, मेघराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह वर्मा, महेन्द्र पाल सिंह, राजकमल, हरपाल सिंह बौद्ध सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने किया पाकबड़ा की वाल्मीकि बस्ती का दौरा

         दिनाँक 29 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत पाकबड़ा की वाल्मीकि बस्ती का दौरा किया और लोगो को शिक्षा तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। संघ द्वारा वाल्मीकि बस्ती की समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन दिया जाएगा।



        संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने बताया कि वाल्मीकि समाज आज भी शिक्षा के प्रति अधिक जागृत नहीं है। जिस कारण ये लोग अपना सामाजिक विकास नहीं कर पा रहे हैं। वाल्मीकि समाज को अपने अस्पृश्य कार्यों को छोड़कर नए-नए तरीके के स्वरोजगार प्रारम्भ करने होंगे तथा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा भी दिलवानी होगी ताकि वे अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकें।

        इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, महेन्द्र पाल सिंह, डाॅ० वी०एस० वर्मा, ओ०पी० सागर, जितेन्द्र कुमार जौली, मेघराज सिंह, मुन्नालाल, एडवोकेट जे०पी० सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने मनाया पूना पैक्ट दिवस

       दिनाँक 24 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वाधान में डॉ० अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में  'पूना पैक्ट' विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।



       इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के संविधान की पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया। गोष्ठी में बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गांधी के बीच 24 सितम्बर, 1932 को हुए पूना पैक्ट समझौते पर चर्चा हुई। 



        गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरपाल सिंह बौद्ध ने बताया कि 24 सितम्बर, 1932 को पूना की यरवदा जेल में डॉ० भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गांधी के बीच एक समझौता हुआ। गोलमेज सम्मेलन में  ब्रिटिश सरकार द्वारा अछूत वर्गों को पृथक निर्वाचन क्षेत्र आवंटित कर दोहरे वोट का अधिकार दिया गया था, जिसके अंतर्गत आरक्षित सीट के प्रत्याशी का चुनाव अछूत वर्ग के मतदाताओं को ही करना था ताकि चुने हुए प्रतिनिधि अपने अछूत वर्ग के हित के लिए ही कार्य करें। परन्तु महात्मा गांधी ने इस समझौते का विरोध किया और यरवदा जेल में ही अनशन पर बैठ गए। मजबूर होकर डॉ० भीमराव अम्बेडकर को गांधी जी के साथ समझौता करना पड़ा। जिससे पृथक निर्वाचन प्रणाली के स्थान पर संयुक्त निर्वाचन प्रणाली लागू की गई।  जिससे चुनकर जाने वाले 131 सांसद एवं विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के सदस्य अपने समाज के हित की बात ना करके अपनी पार्टी के हित की बात करते हैं, जबकि उन्हें पूना पैक्ट का लाभ मिला है।

         इस अवसर पर बी०एस० भारती, राम सिंह गौतम, मुन्ना लाल, चंद्रलाल गौतम, दयाराम सागर, ओ०पी० सागर, यादराम सिंह, मेघराज सिंह, डॉ० नरेन्द्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, मुकेश कुमार गौतम, जितेन्द्र कुमार जौली, महेन्द्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

कैडर कैम्प में दिया गया प्रेम और आपसी भाईचारे का सन्देश

       दिनाँक 10 सितम्बर,  2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में एक कैडर कैम्प का आयोजन आर० के० विद्यापीठ, निकट सावित्रीवाई फूले इण्टर काॅलेज, शाहपुर तिगरी, मुरादाबाद में किया गया, जिसमें प्रबोधक डाॅ० वी०एस० वर्मा जी द्वारा 'भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समतामूलक समाज निर्माण के आवश्यक तत्व, स्वतन्त्रता, समता, बन्धुत्व व न्याय' विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए।



         डाॅ० वी०एस० वर्मा जी ने बताया कि भारत का संविधान एक विशाल लिखित दस्तावेज है। संविधान में सभी को समता का अधिकार दिया गया है। समानता और समता दोनों शब्दों में अन्तर है आज समाज में समानता लाने की बात कही जा रही है परन्तु समता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्व धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं, जिससे बन्धुत्व की भावना कम होती जा रही है। हमें आपसी भाईचारा लाना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सही दिशा में जा सके।
           
         इस अवसर पर दौलत सिंह इस अवसर पर दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, जे०पी० सिंह ओ०पी० सागर, जितेन्द्र कुमार जौली, सुरेश पाल सिंह, परमाल सिंह, मुन्नालाल, रूप सिंह नरेन्द्र पाल सिंह, डॉ० नरेन्द्र सिंह, कमल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, महावीर प्रसाद मौर्य? हरपाल सिंह बौद्ध, मलखान सिंह, जे०पी० मौर्य, रघुवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर जताया रोष 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि 

       दिनांक 7 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वाधान में सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में, वरिष्ठ पत्रकार और कन्नड़ भाषा की लेखिका गौरी लंकेश की जघन्य हत्या के विरोध में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० वीरेन्द्र सिंह वर्मा ने रोष प्रकट किया एवं सांप्रदायिक ताकतों तथा पाखंड का पुरजोर विरोध करने और देश की समस्त धर्मनिरपेक्ष एवं प्रगतिशील ताकतों का समर्थन करने का आह्वान किया।



       बेबाक पत्रकारों, साहित्यकारों एवं प्रगतिशील चिंतकों से अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ अपील करता है कि देश की धर्मनिरपेक्ष एवं प्रगतिशील ताकतें उनके साथ खड़ी हैं। वे राष्ट्रहित में अपना संघर्ष जारी रखें एवं देश को उचित मार्गदर्शन का कार्य निरन्तर करते रहें, अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ आपके साथ है।
   
        श्रद्धांजलि सभा में श्री चौवा सिंह, मेघराज सिंह, कुंवरपाल सिंह, राम सिंह गौतम, ओ०पी० सागर, चंद्र लाल गौतम, रवि कुमार, जितेन्द्र कुमार जौली, रघुवीर सिंह एडवोकेट, हरनन्दन प्रसाद, करन सिंह, रुप सिंह, जे० पी० सिंह, मुकेश कुमार गौतम, चंदन सिंह रैदास, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, वी०एस० वर्मा, हरपाल सिंह बौद्ध आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 6 सितंबर 2017

बिजनौर जिले के भरतपुर गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

        दिनाँक 5 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह के नेतृत्व में बिजनौर जिले की नगीना तहसील के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भरतपुर का दौरा किया और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनसभा आयोजित की।



       जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने समाज को शिक्षित करना है। शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा। यदि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे जीवन में बहुत उन्नति करें तो उन्हें सही शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

       जनसभा के उपरान्त ग्राम भरतपुर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम कुमार को शाखा का अध्यक्ष, अनिल कुमार को शाखा मंत्री और मनोज कुमार को शाखा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके तत्पश्चात् शेष कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम को स्थानीय वक्ताओं के साथ साथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा सदस्य कार्यकारिणी श्री चौबा सिंह, श्री ओ०पी० सागर और श्री मेघराज सिंह ने सम्बोधित किया।

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

अमरोहा जिले के बीबड़ा खुर्द गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

      दिनाँक 27 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमरोहा जिले के बीबड़ा खुर्द गांव पहुँचे, जहां जाटव धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया।

        बैठक की अध्यक्षता श्री विजयपाल सिंह जी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री जे०पी० सिंह जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ 48 वर्ष पुरानी संस्था है, जो बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हम लोग आपके गांव में शाखा खोलकर, आपके गांव के लोगों को संघ के साथ जोड़ना चाहते हैं, ताकि आप लोग भी जागृत हो जाएं और अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे आएं।



       बैठक में सर्वसम्मति से श्री वीर सिंह जी को शाखा अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार जी को शाखा मंत्री और श्री अमर सिंह जी को शाखा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके उपरांत शेष कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर श्री जे०पी० सिंह, रोहिताश कुमार, हरगोविंद सिंह, ओ०पी० सागर सहित अन्य कई व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में दर्जनों की संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।