रविवार, 30 जुलाई 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की मासिक बैठक में की गई दलित उत्पीड़न की निन्दा 

             दिनांक 30 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की मासिक बैठक डॉ० अम्बेडकर पार्क, सिविल लाईन, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा किए गए मासिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा संघ के विस्तार हेतु ग्रामीण तथा अन्य जनपदो में संघ की शाखाओं को खोलने के विषय में संघ के पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया।



           बैठक में वर्तमान समय में दलित समाज पर बढ़ते उत्पीड़न पर चिन्ता व्यक्त की गई तथा सम्पूर्ण दलित समाज से एकजुट होकर उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

           इस अवसर पर बी०एस० भारती, जितेन्द्र कुमार जौली, महेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मुन्नालाल एडवोकेट, दौलत सिंह, करन सिहं, रघुवीर सिंह, मेघराज सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, कमल सिंह, तारा सिंह, चौबा सिंह, गौतम सिंह, हरगोविन्द सिंह, ओ०पी० सागर, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

सोमवार, 24 जुलाई 2017

गुन्नौर, हरदासपुर और सैन्दरी में खोली गईं अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ 

            दिनांक 23 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने सम्भल जिले के गुन्नौर हरदासपुर और सैन्दरी गांव का भ्रमण किया तथा जनसभा कर लोगों को संबोधित किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने कहा कि हम बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के मिशन को घर-घर तक पहुँचाना चाहते हैं, इसलिए हम गांव-गांव जाकर संघ की शाखाएँ स्थापित कर रहे हैं। 



            संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ एक 48 वर्ष पुरानी संस्था है यह अनेक जिलो में कार्य कर रही है और हम लोगों को जागृत करने का कार्य भी कर रहे हैं। मुन्नालाल एडवोकेट ने कहा कि हमारा समाज अनेक कुरीतियों और अंधविश्वासों के जाल में फंसा हुआ है, हमें अपने समाज को इससे बचाकर शिक्षा की ओर अग्रसर करना हैं। 



            भ्रमण के दौरान संघ द्वारा गुन्नौर, हरदासपुर और सैन्दरी में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ खोली गईं तथा नवीन कार्यकारिणियों को संघ के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

           इस अवसर पर श्री दौलत सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, महेन्द्र पाल सिंह, मलखान सिंह, जयपाल सिंह, कृष्णापाल सिंह, बी०एस० भारती, गिरेन्द्र सिंह सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

सोमवार, 17 जुलाई 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के गांवो का भ्रमण 


         दिनांक 16 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के कुछ गांवों का भ्रमण किया गया। इस क्रम में संघ के पदाधिकारी गवाँ, सिरसा और करकौरा पहुँचे तथा वहां के लोगों को एकत्रित कर सभा की और उन्हें शिक्षित एवं संगठित होने का सन्देश दिया। साथ ही अन्धविश्वास और पाखन्ड मिटाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।



         संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि हमारे समाज के लोग अन्धविश्वास एवं पाखण्ड सम्बन्धी कार्यक्रमों मे सम्मिलित होकर अपना धन एवं समय बेकार कर रहें है, यह हमारी तरक्की में बाधक है। हमें इस प्रकार के क्रियाकलापों से बचकर रहना चाहिए। 



        श्री जे. पी. सिंह जी ने लोगों को अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें शौचालय बनाने सम्बन्धी सरकारी योजना के विषय में जानकारी दी। 


         श्री मुन्नालाल एडवोकेट जी ने लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए कहा तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री ओ. पी. सागर जी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।



          इस अवसर पर श्री दौलत सिंह, ओ. पी. सागर, जे. पी. सिंह, मेघराज सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल एडवोकेट, बी. एस. भारती, गिरेन्द्र कुमार सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शनिवार, 15 जुलाई 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक


             दिनांक 2 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की मासिक बैठक डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक में संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री ओ. पी. सागर, श्री मेघराज सिंह एवं श्री हरपाल सिंह बौद्ध को संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मनोनयन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। 



             बैठक में संघ की शाखाओं के विस्तार पर चर्चा की गई, जिसमें संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया कि समयबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर संघ की शाखाएं खोलने में अपनी भूमिका निभाऐं।  बैठक में वर्तमान दलित समाज में बढ़ते उत्पीड़न पर गहन चिंता व्यक्त की गई तथा इससे निपटने के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

             बैठक में राम सिंह गौतम, वी. एस. वर्मा, हरगोविंद सिंह, विजयपाल सिंह, मुकेश गौतम, चौबा सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, मनोज कुमार, रामसिंह भारती, जितेन्द्र कुमार जौली, नरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, देवराज सिंह, कृष्णपाल सिंह, जयपाल सिंह, रोहिताश कुमार, करन सिंह, महावीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री दौलत सिंह तथा संचालन श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने पर्वतारोही रवि के परिवार को दिए पचास हजार रुपये

             दिनांक 2 जून, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह के नेतृत्व में एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही स्वर्गीय रवि कुमार के पैतृक ग्राम भोला सिंह की मिलक मुरादाबाद पहुंचा। 



              वहां संघ के पदाधिकारियों ने रवि के पिता श्री हरकेश सिंह जी को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एक चेक संघ की ओर से प्रदान किया और भविष्य में भी उनके परिवार के सुख-दुःख में साथ रहने का आश्वासन दिया।

               इस अवसर पर महेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मुन्नालाल एडवोकेट, दौलत सिंह, नरेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, परमाल सिंह एडवोकेट, चंदन सिंह रैदास, विनीत कुमार, प्रकाश सिंह, गजराज सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दी रवि को श्रद्धांजलि

रवि के परिवार को दी जाएगी पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता 

          1 जून 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आकस्मिक बैठक सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में माउंट एवरेस्ट विजेता, पर्वतारोही रवि कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने रवि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

            महावीर प्रसाद मौर्य ने रवि के परिवार के सहयोग हेतु संघ की ओर से पचास हजार रुपये  की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा, जिसे संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया और निर्णय लिया गया कि दिनांक 2 जून को प्रातः 9:00 बजे संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रवि के पैत्रक ग्राम भोला सिंह की मिलक, मुरादाबाद पहुंच कर सहयोग राशि रवि के परिवार को सौंपेगा। 

            संघ ने रवि के लिए सरकार से यश भारती पुरस्कार प्रदान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि कांठ रोड का नाम रवि रोड तथा रवि के नाम से उनके गांव में रवि स्मृति पार्क एवं भाई को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए।

           बैठक में मुकेश कुमार गौतम, मनोज कुमार, महावीर प्रसाद मौर्य, राजेश कुमार, ग्रंथ सिंह, चौबा सिंह, करन सिंह सागर, दिनेश कुमार, चंदन सिंह रैदास, भयंकर सिंह, रणवीर सिंह, परमाल सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

संघ की बैठक में प्रस्तुत किया गया आय-व्यय का लेखा

             दिनांक 13 मई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया। 




 
            बैठक में पिछले वर्ष के संघ के आय-व्यय के विवरण को संघ के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इस आय-व्यय के विवरण को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य ने पिछले वर्ष संघ द्वारा किए गए समाजिक कार्यों जैसे टी एम यू के छात्रों की छात्रवृत्ति के प्रकरण को संघ द्वारा उठाया गया और धरना प्रदर्शन द्वारा उस पर सफलता भी प्राप्त की। इसी प्रकार बराही गांव प्रकरण पर प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा संघ के सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। संघ के महामंत्री द्वारा संघ की कार्यरत शाखाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में संघ की पूरे मंडल में सभी जिलों में जिला अध्यक्षों द्वारा कार्य किया जा रहा है। 

          बैठक में सहारनपुर जिले के गांव शब्बीरपुर की दलित उत्पीड़न की घटना पर खेद व्यक्त किया गया। प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए विचार रखा गया और भविष्य में अतिशीघ्र राहत सामग्री पहुंचाने का प्रस्ताव रखा गया।

            बैठक में श्री हरगोविन्द सिंह, मुकेश कुमार गौतम, डॉ. नरेन्द्र सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, राम सिंह गौतम, मनोज कुमार सिंह, बी. एस. भारती, तारा सिंह, डॉ. हनंरदन प्रसाद, राम सिंह भारती, रनवीर गौतम, जे. पी. सिंह, कमल सिंह, ओ. पी. सागर, रघुवीर सिंह, मनीष गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

डाॅ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के बांटे गये पुरस्कार  


           दिनांक 14 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर दिनांक 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 का परिणाम घोषित किया गया एवं विजेताओं को नकद राशि,  प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

            जूनियर वर्ग की परीक्षा में देशांक प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग गौतम द्वितीय एवं उत्प्रेक्षा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विशाल कुमार, तुषार राज, महक चौहान, शानू कुमार, प्रदीप कुमार, पोयम रानी और आकांक्षा चौहान सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे।

            सीनियर वर्ग की परीक्षा में हर्षिका पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सूर्य प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान पर अंशु कुमार गुप्ता रहे। कमलकांत सौरभ, सुनैना सिंह, देवांश प्रताप सिंह, ज्योति सैनी और कु. सोहनी  ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं के नामों की घोषणा प्रतियोगिता प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार जौली ने की और पुरस्कारों का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की और संचालन महेंद्र पाल सिंह ने किया।

डाॅ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के बांटे गये पुरस्कार  


           दिनांक 14 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर दिनांक 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 का परिणाम घोषित किया गया एवं विजेताओं को नकद राशि,  प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

            जूनियर वर्ग की परीक्षा में देशांक प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग गौतम द्वितीय एवं उत्प्रेक्षा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विशाल कुमार, तुषार राज, महक चौहान, शानू कुमार, प्रदीप कुमार, पोयम रानी और आकांक्षा चौहान सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे।

            सीनियर वर्ग की परीक्षा में हर्षिका पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सूर्य प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान पर अंशु कुमार गुप्ता रहे। कमलकांत सौरभ, सुनैना सिंह, देवांश प्रताप सिंह, ज्योति सैनी और कु. सोहनी  ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं के नामों की घोषणा प्रतियोगिता प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार जौली ने की और पुरस्कारों का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की और संचालन महेंद्र पाल सिंह ने किया।

धूमधाम से मनाया गया डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने धूमधाम से मनाया डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह 

              दिनांक 14 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की वंदना से किया गया तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

             दोपहर 3 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, मुरादाबाद से एक भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई। इसका शुभारंभ नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता एवं महापौर श्री विनोद अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए डॉ. अम्बेडकर पार्क सिविल लाइन, मुरादाबाद पहुंचकर विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में अंगुलीमाल, एकलव्य, डॉ. अम्बेडकर आदि की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। 

            सभा को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री एल. वेंकटेश्वर लू, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कमलेश, मुख्य वक्ता श्री दयाराम तथा श्री बी.आर. बुद्धप्रिय ने सभा को संबोधित किया तथा बाबा साहेब के मिशन एवं जीवन पर प्रकाश डाला।
             जनसभा में 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई तथा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

            संघ द्वारा श्री परसादीलाल, श्री लेखराज सिंह, श्री कृष्ण लाल गौतम, श्री बी. डी. सरोज, श्री श्यामलाल कल्याणी, श्री गेंदा सिंह, श्री राम सिंह गौतम, तथा श्री हरगोविंद सिंह को उनके द्वारा संगठन के लिए की गई नि:स्वार्थ सेवा को देखते हुए डॉ. अम्बेडकर आजीवन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. नरेंद्र सिंह जी को उनके द्वारा कला के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए डॉ. अम्बेडकर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुरादाबाद की तीन समाज सेवी संस्थाओं एस. सी./एस. टी. बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन तथा सिद्धार्थ डेवलपमेंट एसोसिएशन को डॉ. अम्बेडकर समाज निर्माण सम्मान से सम्मानित किया गया। 

             महावीर प्रसाद मौर्या, मुकेश कुमार गौतम, रोहिताश कुमार, जे.पी. सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, कृष्णपाल सिंह, कमल सिंह, मनीष गौतम, चन्द्रलाल गौतम, रनवीर सिंह, डॉ. वी. एस. वर्मा, बी. एस. भारती, रवि आदि लोगों ने कार्यक्रम के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।