सोमवार, 30 जनवरी 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ का शपथ ग्रहण समारोह

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने ली शपथ 

         दिनाँक 29 जनवरी, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में डॉ0 अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद में संगठन की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह 

          कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी तथा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संघ के सभी पदाधिकारियों ने सत्य निष्ठा की शपथ ग्रहण की। 

शपथ ग्रहण करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी 

         दौलत सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, महेन्द्र पाल सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री,  मुकेश गौतम को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष; बी0 एस0 भारती, बाली सिंह भारती, राम सिंह भारती, भयंकर सिंह बौद्ध, डॉ0 नरेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; डॉ0 हरनन्दन प्रसाद को राष्ट्रीय उप महामंत्री; डॉ0 नरेन्द्र पाल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली,  डॉ0 कमल सिंह, रविन्द्र सिंह, विजय पाल सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री तथा चन्द्रलाल गौतम, यादराम जाटव, कृष्ण पाल सिंह, रनवीर सिंह एवं डॉ0 मनोज कुमार को राष्ट्रीय संगठन व प्रचार मंत्री निर्वाचित किया गया। 

प्रमाण-पत्रों के साथ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी 

        महावीर प्रसाद मौर्य, मुन्नालाल, हरगोविन्द सिंह, राजेश कुमार, जयपाल सिंह, राम सिंह आर्य, चौबा सिंह, भारत सिंह, राम सिंह गौतम, रोहिताश कुमार, तारा सिंह, गौतम सिंह एवं करन सिंह सागर को सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न शाखाओं के सदस्य एवं अतिथिगण

          मुख्य अतिथि तालेवर सिंह (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद) विशिष्ट अतिथि चौधरी अरुण कुमार सिंह (आयकर उपायुक्त, मुरादाबाद), प्रोफेसर राज कुमार, (दिल्ली विश्वविद्यालय) प्रोफेसर रामचन्द्र,  (दिल्ली विश्वविद्यालय) प्रोफेसर मनीष गौतम  (दिल्ली विश्वविद्यालय) श्री विनेश गौतम (प्रबंधक बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नोएडा) तथा टेकचंद सिंह रहे। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री तालेवर सिंह 

           मुख्य अतिथि द्वारा मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सिंह ने संघ की शाखाओं को शीघ्र दूर-दूर तक पहुँचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में श्री अरविन्द कुमार, रघुवीर सिंह, जे0पी0 मौर्य, रामबाबू, प्रताप सिंह, चन्द्र सिंह,  रवि, मौर्य कांत, करन सिंह, विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र पाल सिंह ने किया।

रविवार, 8 जनवरी 2017

दौलत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महेन्द्र पाल सिंह बने अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न 

            दिनाँक 8 जनवरी, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ तथा अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान किया गया। इसके पश्चात चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में कुल 513 में से 420 मतदाताओं ने मतदान किया।

चुनाव में मतदान करते मतदाता

            राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु श्री दौलत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री परमाल सिंह एडवोकेट को 251 मतों के अन्तर से हराया। अध्यक्ष पद हेतु कुल 420 वोट पड़े, जिसमें से 79 वोट परमाल सिंह को तथा 330 वोट दौलत सिंह को मिले जबकि 11 वोट निरस्त हो गए।

मतगणना करते हुए निर्वाचन अधिकारी 

             राष्ट्रीय महामंत्री पद के चुनाव में श्री महेन्द्र पाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री भयंकर सिंह बौद्ध को 250 मतों के अंतर से हराया। महामंत्री पद हेतु कुल 420 वोट पड़े, जिनमें से महेन्द्र पाल सिंह को 307, भयंकर सिंह को 57, ओ0 पी0 सागर को 38 तथा जे0 पी0 सिंह को 1 वोट मिला तथा 17 वोट निरस्त हो गए।

विजयी मुद्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र पाल सिंह 

               चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा महामंत्री ने पार्क में स्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तीसरी बार महामंत्री बने महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ,  दलितों तथा निर्बल लोगों की आवाज को उठाता रहा है और इसी तरह भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा तथा संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव समिति में श्री टेकचंद, महेश पाल सिंह एडवोकेट, रघुवीर सिंह एडवोकेट तथा ग्रन्थ सिंह जी प्रमुख रहे।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विजयी प्रत्याशी

             इस अवसर पर महावीर प्रसाद मौर्य, मुकेश कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार जौली, वी0एस0 वर्मा, धर्मेन्द्र वंश,  कमल सिंह, नरेंद्र सिंह, पी0 सी0 सिंह, प्रताप सिंह, हरदयाल, जे0पी0 मौर्य, मोहनलाल, राजेंद्र चौधरी, रवि, चौबा सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।