शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर जताया रोष 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि 

       दिनांक 7 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वाधान में सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में, वरिष्ठ पत्रकार और कन्नड़ भाषा की लेखिका गौरी लंकेश की जघन्य हत्या के विरोध में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० वीरेन्द्र सिंह वर्मा ने रोष प्रकट किया एवं सांप्रदायिक ताकतों तथा पाखंड का पुरजोर विरोध करने और देश की समस्त धर्मनिरपेक्ष एवं प्रगतिशील ताकतों का समर्थन करने का आह्वान किया।



       बेबाक पत्रकारों, साहित्यकारों एवं प्रगतिशील चिंतकों से अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ अपील करता है कि देश की धर्मनिरपेक्ष एवं प्रगतिशील ताकतें उनके साथ खड़ी हैं। वे राष्ट्रहित में अपना संघर्ष जारी रखें एवं देश को उचित मार्गदर्शन का कार्य निरन्तर करते रहें, अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ आपके साथ है।
   
        श्रद्धांजलि सभा में श्री चौवा सिंह, मेघराज सिंह, कुंवरपाल सिंह, राम सिंह गौतम, ओ०पी० सागर, चंद्र लाल गौतम, रवि कुमार, जितेन्द्र कुमार जौली, रघुवीर सिंह एडवोकेट, हरनन्दन प्रसाद, करन सिंह, रुप सिंह, जे० पी० सिंह, मुकेश कुमार गौतम, चंदन सिंह रैदास, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, वी०एस० वर्मा, हरपाल सिंह बौद्ध आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 6 सितंबर 2017

बिजनौर जिले के भरतपुर गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

        दिनाँक 5 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह के नेतृत्व में बिजनौर जिले की नगीना तहसील के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भरतपुर का दौरा किया और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनसभा आयोजित की।



       जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने समाज को शिक्षित करना है। शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा। यदि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे जीवन में बहुत उन्नति करें तो उन्हें सही शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

       जनसभा के उपरान्त ग्राम भरतपुर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम कुमार को शाखा का अध्यक्ष, अनिल कुमार को शाखा मंत्री और मनोज कुमार को शाखा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके तत्पश्चात् शेष कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम को स्थानीय वक्ताओं के साथ साथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा सदस्य कार्यकारिणी श्री चौबा सिंह, श्री ओ०पी० सागर और श्री मेघराज सिंह ने सम्बोधित किया।

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

अमरोहा जिले के बीबड़ा खुर्द गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

      दिनाँक 27 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमरोहा जिले के बीबड़ा खुर्द गांव पहुँचे, जहां जाटव धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया।

        बैठक की अध्यक्षता श्री विजयपाल सिंह जी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री जे०पी० सिंह जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ 48 वर्ष पुरानी संस्था है, जो बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हम लोग आपके गांव में शाखा खोलकर, आपके गांव के लोगों को संघ के साथ जोड़ना चाहते हैं, ताकि आप लोग भी जागृत हो जाएं और अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे आएं।



       बैठक में सर्वसम्मति से श्री वीर सिंह जी को शाखा अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार जी को शाखा मंत्री और श्री अमर सिंह जी को शाखा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके उपरांत शेष कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर श्री जे०पी० सिंह, रोहिताश कुमार, हरगोविंद सिंह, ओ०पी० सागर सहित अन्य कई व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में दर्जनों की संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।