गुरुवार, 30 नवंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस


         दिनाँक 26 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में, सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।



          समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि 26 नवम्बर, 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर कर, प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ० राजेंद्र प्रसाद को संविधान सौंपा गया था। भारतीय संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना है, जिसमें स्वतन्त्रता, समानता, न्याय व बंधुत्व स्थापित करने हेतु वचनवद्धता है। भारतीय संविधान का हम सब को सम्मान करना चाहिए।



          कार्यक्रम को शेर सिंह बौद्ध, हरपाल सिंह बौद्ध, नेम सिंह, वी०एस० वर्मा, जयश्री गौतम, माया देवी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया तथा विजेता प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह, एवम नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में दीक्षा गौतम ने प्रथम, सोमेंद्र चंद्र ने द्वितीय तथा किशनवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सत्यम सैनी, शिवम सागर, अनु, रूपाली सागर और जैनव जहां सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे। जूनियर वर्ग में प्रशांत ने प्रथम, कमलकांत सौरव ने द्वितीय तथा गौरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभय भटनागर, विवेक सागर, नेहा रानी, नितिन सागर तथा अनमोल सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे।



          कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दौलत सिंह जी ने की और संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार जौली, मुकेश कुमार गौतम, महेन्द्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, मेघराज सिंह, हरगोविंद सिंह, चौबा सिंह, डॉ० नरेन्द्र सिंह, ओ० पी० सागर, योगेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 19 नवंबर 2017

डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता में किया छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग

           दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा "आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान" विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। जूनियर वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 12 तथा सीनियर वर्ग में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



       डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम 26 नवम्बर, 2017 को प्रातः 11बजे से अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में आयोजित होने वाले "संविधान दिवस समारोह" में घोषित किया जाएगा तथा विजेताओं को नकद राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।



       प्रतियोगिता के आयोजन में मलखान सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रकाशवीर सागर, गौतम सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, सचिन गौतम, डॉ० रवि कुमार, ओ०पी० सागर, रघुवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, रूप सिंह आदि ने प्रमुख योगदान दिया। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह जी तथा प्रतियोगिता प्रभारी जितेन्द्र कुमार जौली के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

बुधवार, 15 नवंबर 2017

बदायूँ

जनपद बदायूँ में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. चाँदपुर निठाया

2. मोहम्मद नगर सुलेरा

3. अमानाबाद

4. फिरोजपुर गुमराह 

5. ढोरनपुर


शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

रामपुर

जनपद रामपुर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. जयडौली

2. सेंटाखेड़ा

3. नगर शाखा रामपुर

4. बड़ागाँव

5. दिव्या नंगला

6. जिला शाखा रामपुर 

7. बेगमाबाद

8. रामनगर लतीफपुर

9. फैजनगर

10. धुरियाई



शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्भल

जनपद सम्भल में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. बराही

2. अकबरपुर गहरा

3. कल्हा

4. अकरौली

5. रहोली

6. नगर शाखा चन्दौसी

7. गवां

8. जिला शाखा सम्भल 

9. मानकपुर नरौली

10. एचोड़ा कम्बोह

11. मौलागढ़

12. पतरौआ

13. बबराला

14. रुस्तमगढ़ 

15. मलकपुर नवादा

16. खाबरी गोला

17. फतेहपुर डाल

18. कैथल

19. पथरा

20. सैमरटोला

21. केसरपुर

22. निरयावली

23. मिट्ठनपुर मौजा

24. अलावलपुर

25. हजरतनगर गढ़ी

26. गुन्नौर

27. खगुपुरा





शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजनौर

जनपद बिजनौर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. सुहेड़ी बुजुर्ग 

2. बसन्तपुर

3. आजमपुर परमा

4. पमडावली

5. जहानाबाद

6. चतरभोजपुर कुशव

7. मुकरन्दपुर

8. सलेमपुर मथना

9. लडापुर

10. आसपुर नवादा

11. बक्सीवाला

12. नसीरी

13. धोमनपुर उर्फ हसनपुरा

14. कुतुबपुर गढ़ी

15. सिरधनी बंगर

16. रसूलपुर आबाद

17. बेसपुरमान (झलरी)

18. सिंघौना

19. झालू सिर्दगम

20. मोहनपुर

21. लाडनपुर

22. नांगल जट

23. खेड़कीटप्पा

24. गंगदासपुर

25. बल्दिया

26. मधुसूदनपुर (झलरा)

27. सालमाबाद

28. भरैरा

29. मोमिनदर्गी

30. अगरी

31. नवादा तुल्लाका

32. सदुपुरा

33. जलालपुर काजी

34. कुकड़ा इस्लामपुर

35. अलापलपुर

36. मुकरपुर सत्ती

37. मिलक गोंड़ा

38. फतेहपुर कला

39. मुकीमपुरवालू (भगैना)

40. माधोवाला टांड़ा

41. ठेट

42. बसन्तपुर

43. भारतपुर






शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

अमरोहा

जनपद अमरोहा में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. पौरारा

2. फिरोजाबाद

3. बछरायूं

4. मण्डी धनौरा

5. पौरारा (जाटवो वाला)

6. जयतौली

7.फनदेड़ी सादात

8. फरीदपुर गढ़ी

9. अहरौला तेजवान

10. फिरोजपुर बगद

11. गंगाचोली

12. बरखेड़ा राजपूत

13. पतेई खालसा

14. नन्हेणा राजपूत

15. ककराली

16. बुढ़नपुर

17. हसनपुर कला

18. उधनपुर

19. अलीपुरा कला

20. सिरसा खुमार


शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

मुरादाबाद

जनपद मुरादाबाद में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ-

1. सेफपुर जगना

2. तहसील शाखा बिलारी

3. जमालपुर

4. मिट्ठनपुर नंगला

5. नगलिया जट

6. महमूदा नगला

7. रामनगर गंगपुर

8. नंगला गूजर

9. बहादुरपुर

10. डोमघर

11. इमरतपुर सिरसी

12. उमरारा

13. उदरनपुर चक

14. हाथीपुर

15. श्यामसिंहपुर

16. जरगांव

17. बरौली रुस्तमपुर

18. उदयपुर नरौली

19. मिलक

20. खोखड़ा

21. गुलड़िया

22. रुस्तमपुर खास

23. मीरापुर माफी

24. भूंडाकस

25. मुड़ियाराजा

26. सन्दलपुर

27. नियामतपुर

28. मकरन्दपुर

29. तुरखेड़ा

30. भगवन्तपुर

31. सराय पंजू

32. मनकुला

33. अकबरपुर खास

34. ग्वारऊ

35. भूड़मरेशी

36. मिट्ठनपुर मौजा

37. असालतपुर

38. ग्वालखेड़ा

39. बहोरनपुर नरौली

40. मुड़िया जैन

41. अलीनगर

42. मल्लपुर सिधारी

43. जिगनिया

44. मिलक सोनकपुर

45. धानिया खेड़ा

46. महमूदा नंगला

47. अहलादपुरदेवा

48. कुआखेड़ा

48. खड़ऊआ

50. सुजानपुर

51. मोहनपुर

52. किशनपुर

53. सुरजन नगर

54. जिला शाखा मुरादाबाद 

55. रामूवाला शेखू

56. दयानाथपुर

57. अबाबकरपुर

58. लदावली

59. मनोहरपुर

60. मण्डल शाखा मुरादाबाद

61. नगर शाखा ठाकुरद्वारा

62.नियामतपुर इकरोटिया

63. राना नंगला

64. छज्जा नंगला

65. अकबरपुर सिंहाली

66. लोदीपुर

67. तहसील शाखा ठाकुरद्वारा

68. मौहम्मदपुर ध्यानसिंह






शाखाओं के विषय में विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

राजस्थान

पृष्ठ निर्माण कार्य किया जा रहा है

महाराष्ट्र

पृष्ठ निर्माण कार्य किया जा रहा है

दिल्ली

पृष्ठ निर्माण कार्य किया जा रहा है

उत्तराखण्ड

शाखा रहमापुर, जिला ऊधमसिंह नगर

सोमवार, 13 नवंबर 2017

झांसी मण्डल

झांसी  मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. जालौन

2. झांसी 

3. ललितपुर 

सहारनपुर मण्डल

सहारनपुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. सहारनपुर 

2. मुजफ्फरनगर 

3. शामली

वाराणसी मण्डल

वाराणसी मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. चन्दौली

2. गाजीपुर

3. जौनपुर

4. वाराणसी 

लखनऊ मण्डल

लखनऊ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. लखनऊ 

2. हरदोई

3. लखीमपुर खीरी

4. रायबरेली

5.  सीतापुर

6. उन्नाव


मेरठ मण्डल

मेरठ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. मेरठ

2. बागपत

3. बुलन्दशहर 

4. गौतम बुद्ध नगर 

5. गाजियाबाद 

6. हापुड़ (पंचशील नगर)


मुरादाबाद मण्डल

मुरादाबाद मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-










मिर्जापुर मण्डल

मिर्जापुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. मिर्जापुर 

2. संत रविदास नगर

3. सोनभद्र 



बस्ती मण्डल

बस्ती मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. बस्ती 

2. संत कबीर नगर 

3. सिद्धार्थ नगर 

बरेली मण्डल

बरेली मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. बरेली


3. पीलीभीत

4. शाहजहांपुर 

फैजाबाद मण्डल

फैजाबाद मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. अम्बेडकर नगर 

2. बाराबंकी 

3. फैजाबाद

4. सुल्तानपुर

5. अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर)

देवीपाटन मण्डल

देवीपाटन मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. गोंडा

2. बलरामपुर

3. बहराइच 

4. श्रावस्ती 

झांसी मण्डल

झांसी  मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. जालौन

2. झांसी 

3. ललितपुर 

चित्रकूट मण्डल

चित्रकूट मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. चित्रकूट 

2. बांदा

3. हमीरपुर 

4. महोबा

गोरखपुर मण्डल

गोरखपुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. गोरखपुर 

2. देवरिया 

3. कुशीनगर

4. महाराजगंज 

आजमगढ़ मण्डल

आजमगढ़ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. आजमगढ़ 

2. बलिया

3. मऊ

कानपुर मण्डल

कानपुर मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. औरैया

2. इटावा

3. फर्रुखाबाद 

4. कन्नौज

5. कानपुर देहात

6. कानपुर नगर 

इलाहाबाद मण्डल

इलाहाबाद मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. इलाहाबाद 

2. फतेहपुर 

3. कौशाम्बी

4. प्रतापगढ़

आजमगढ़ मण्डल

आजमगढ़ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. आजमगढ़ 

2. बलिया

3. मऊ

आगरा मण्डल

आगरा मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. आगरा 

2. फिरोजाबाद

3. मैनपुरी

4. मथुरा

अलीगढ़ मण्डल

अलीगढ़ मण्डल के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करें-

1. अलीगढ़

2. एटा

3. हाथरस (महामाया नगर)

4. कासगंज (काशीराम नगर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ देखने के लिए सम्बन्धित मण्डल के नाम पर क्लिक करें-


















शनिवार, 11 नवंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने किया अम्बेडकर छात्रावास का दौरा 


        दिनांक 10 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कांठ रोड, मुरादाबाद डॉ० अम्बेडकर छात्रावास का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने बताया कि वर्तमान समय की विषम परिस्थितियों में नौकरी प्राप्त करना, बहुत कठिन कार्य हो गया है। किन्तु यदि आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और कठिन परिश्रम करें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।



          अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने कठिन परिश्रम करके शिक्षा प्राप्त की थी। उनके द्वारा प्राप्त की गई शिक्षा से ही हमें अधिकार मिले हैं और हमें इन अधिकारों की रक्षा करनी है। हमें बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के साहित्य और शिक्षाओं का अध्ययन करना चाहिए।

            राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार जौली ने छात्रों को 19 नवम्बर, 2017 को होने वाली डॉ० भीमराव अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों जितेन्द्र कुमार जौली, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, ओ०पी० सागर, वी०एस० वर्मा तथा मेघराज सिंह सहित दो दर्जन से अधिक छात्र उपस्थित रहे।

सोमवार, 6 नवंबर 2017

मुरादाबाद जिले के काजीपुरा गाँव में गठित की जाएगी अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

       दिनाँक 4 नवम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुरादाबाद जिले के काजीपुरा गांव का दौरा किया और काजीपुरा स्थित सामुदायिक केंद्र में एक बैठक का आयोजन किया। 



       बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। अब लोगों में जागृति आने लगी है और वे अपने बच्चों को पढ़ाने लगे हैं। कुछ क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर अभी भी काफी नीचे है। बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा ताकि वे संगठित होकर समाज हित में कार्य कर सकें और अपने जीविकोपार्जन हेतु नौकरी या स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
 
         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। लोगों को संगठित करने के लिए हम आपके गांव में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक शाखा का गठन करना चाहते हैं। इस प्रस्ताव का गांव वालों ने स्वागत किया और शीघ्र ही एक बैठक करके कमेटी बनाने निर्णय लिया।

           कार्यक्रम में जे०पी० सिंह, दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, ओ०पी० सागर, मेघराज सिंह, मुन्ना लाल, चौबा सिंह सहित दर्जनो की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित  डॉ० अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता-2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ

                द्वारा आयोजित 
डॉ० अम्बेडकर निबन्ध प्रतियोगिता-2017 
मान्यवर,
         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में दिनाँक 19 नवम्बर, 2017 को चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में "आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान" विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी-

1. जूनियर वर्ग :-  कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु


2. सीनियर वर्ग :- स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं हेतु (अधिकतम आयु 25 वर्ष)



विषय : "आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का योगदान"
परीक्षा की तिथि : 19 नवम्बर, 2017 (रविवार)
समय : प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक 
परीक्षा स्थल : चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, कम्पनी बाग के पास, मुरादाबाद (उ०प्र०)

 
      प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 📱 9358854322 पर फोन करके पंजीकरण कराना है तथा निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर प्रतियोगिता स्थल पर लाना है। पंजीकरण कराने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2017 (सायं 5 बजे तक) है। जूनियर वर्ग के प्रतियोगियों को लगभग 200 शब्दों में तथा सीनियर वर्ग के प्रतियोगियों को लगभग 300 शब्दों में निबन्ध लिखना है। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है। प्रतियोगियों को स्वयं के व्यय पर प्रतियोगिता स्थल पहुँचना है।

🏆🏆🏆🏆

विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण :-  विजेताओं का चयन तीन सदस्य निरीक्षक मण्डल द्वारा दिए गए अंको के आधार पर किया जाएगा। एक समान अंक होने पर कम आयु वाले को श्रेष्ठ माना जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा एवं पुरस्कारों का वितरण दिनाँक 26 नवम्बर, 2017 को सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डाॅ० अम्बेडकर पार्क में होने वाले 'संविधान दिवस समारोह' में किया जाएगा।

🏆🏆🏆🏆पुरस्कार🏆🏆🏆🏆

जूनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

सीनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

👉🏻नोट -प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रतीक चिन्ह  तथा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


👉🏻प्रतियोगियों हेतु आवश्यक निर्देश :-
1. प्रतियोगी नीले 🖊 तथा काले🖋 पेन का प्रयोग निबन्ध लिखने के लिए कर सकते हैं। लाल तथा हरे पेन का प्रयोग वर्जित❌ है। प्रतियोगियों को पेन स्वयं लेकर आना है। 
2. प्रतियोगिता फॉर्म सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित अम्बेडकर पार्क से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं या प्रतियोगिता प्रभारी से सम्पर्क कर सकते हैं। 
3. सभी प्रतियोगियों को वर्तमान  विद्यालय/महाविद्यालय द्वारा जारी किया गया आई-कार्ड या प्रधानाचार्य द्वारा जारी फोटो युक्त प्रमाण लाना अनिवार्य है। 
4. सीनियर वर्ग (स्नातक तथा परास्नातक) के छात्र-छात्राओं को आयु के प्रमाण के रूप में हाईस्कूल की अंकतालिका (मार्कशीट)) की फोटोकॉपी अवश्य लानी है।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें - 
जितेन्द्र कुमार जौली 
(प्रतियोगिता प्रभारी)
सम्पर्क सूत्र : 📱9358854322

आयोजक
अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ
मुख्यालय : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
ईमेल : ambedkaryuvaksangh@gmail.com
वेबसाइट :  www.aysmbd.blogspot.com





🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷




गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, संभल द्वारा किया गया कैडर कैम्प का आयोजन 

         दिनांक 29 अक्टूबर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जिला सम्भल शाखा के द्वारा एक कैडर कैम्प का आयोजन, सम्भल जिले की चन्दौसी तहसील के ग्राम पथरा स्थित सामुदायिक केन्द्र में किया गया। वक्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।



         बुलन्दशहर से आए रतिराम बौद्ध जी ने कहा कि गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने से मन को शांति मिलती है और मानव का कल्याण होता है। इसमें जाति-धर्म, ऊंच-नीच का भाव नहीं होता। बौद्ध धर्म में शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। अलीगढ़ से आए अलंकार बौद्ध ने बताया कि इस धर्म से समतामूलक समाज की स्थापना होती है और मानव मानव एक समान होता है। जिस देश ने बौद्ध धर्म अपनाया उस देश की तरक्की होती चली गई।

        अलीगढ़ से ही आए राजाराम आनन्द ने बताया कि भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्य बताएं हैं। पंचशील तथा अष्टांग मार्ग पर चलने से प्रत्येक मनुष्य का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को सुखी रहना है तो बौद्ध धर्म की ओर बढ़ना होगा। दलितों, गरीबों, शोषितों की मदद करना कि बौद्ध धर्म व परम धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरूप बौद्ध ने की तथा कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, सम्भल के जिला महामंत्री श्री रविन्द्र कुमार टिंकू द्वारा किया गया।

       कार्यक्रम में रतिराम बौद्ध, रूपराम, चन्द्रमोहन, नीरज, नरेश बौद्ध, दुष्यन्त सिंह, संजय बौद्ध, ऐदल सिंह बौद्ध, सोनू बौद्ध, ओमकार बौद्ध, वीर सिंह, रामगोपाल बौद्ध, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, तेजराम बौद्ध, तेजपाल बौद्ध, महानन्दन बौद्ध साहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।