सोमवार, 28 अगस्त 2017

प्राथमिक सदस्य बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा  - दौलत सिंह 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया निर्णय 

         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक 27 अगस्त, 2017 को सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।



          बैठक में संघ की प्रान्तीय, मण्डलीय, जिला एवं तहसील शाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्री सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित हुए। संघ की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जगह-जगह जाकर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार करें और अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाओं का गठन करें। इसके साथ ही सभी जिलाध्यक्षों को लक्ष्य दिया गया है कि वे प्रतिमाह कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य अवश्य बनाएं। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने सभी जिलाध्यक्ष से कहा कि आप अपने-अपने जिलों में, जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करें।
        बैठक में सभी प्रान्तीय, मण्डलीय, जिला और तहसील शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री सहित श्री महावीर प्रसाद मौर्य, ओ०पी० सागर, जयपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल, हरगोविन्द सिंह, बी०एस० भारती, हरपाल सिंह बौद्ध , मनोज कुमार, मेघराज सिंह, करन सिंह सागर, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश चंद्र, राजेश कुमार, राजेश सागर, ग्रंथ सिंह, चौबा सिंह, रनवीर सिंह गौतम, सत्यपाल सिंह बादल, गिरेन्द्र कुमार, बाली सिंह भारती, भयंकर सिंह बौद्ध, राम सिंह भारती, तारा सिंह,  आदि लोग उपस्थित रहे। 

सराय ब्राह्मण में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

       दिनांक 25 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी०एस० भारती के निर्देशन में, सम्भल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के गांव सराय ब्राह्मण में एक बैठक आयोजित की। स्थानीय लोगों से मिलकर सराय ब्राह्मण में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा खोली गई।


       बैठक में सर्वसम्मति से श्री शंकरलाल को शाखा का अध्यक्ष, श्री प्रेम शंकर को मंत्री, श्री हेतराम को कोषाध्यक्ष, श्री रूपसिंह और श्री ओमपाल को उपाध्यक्ष, श्री भानु प्रकाश को उपमंत्री, श्री रविंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, श्री हीरालाल को संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा श्री राजकमल को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। श्री दिनेश कुमार, श्री शीशपाल, श्री झांझन सिंह, श्री महेश कुमार और श्री जुगल किशोर को शाखा का सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।

        बैठक में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी०एस० भारती, सम्भल के जिला अध्यक्ष श्री गिरेन्द्र कुमार और तहसील गुन्नौर के अध्यक्ष सत्यवीर आनन्द ने सभा को संबोधित किया। बैठक में दर्जनों की संख्या में स्थानीय क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

शनिवार, 26 अगस्त 2017

हजरत नगर, रामपुर में किया गया अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन

          दिनांक 20 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा रामपुर जिले की टांडा तहसील के ग्राम हजरत नगर का भ्रमण किया गया और रामौतार की बैठक पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री प्रीतम सिंह और संचालन श्री जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।



         सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने कहा कि "सरकार द्वारा गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएँ चलाई जा रही है, परन्तु इनका इनका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। हमें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा और संघर्ष करने के लिए हमें एकजुट होना होगा, जिसके लिए संगठन की आवश्यकता है। आप संगठित होकर संघर्ष करें हम आपका सहयोग करेंगे।"



          सभा के पश्चात ग्राम हजरत नगर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री रूप सिंह को अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को मंत्री और राजवीर सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ-साथ हरिकेश सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को उपमंत्री, श्यामलाल को संयुक्त मंत्री, राजेन्द्र सिंह को संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा छत्रपाल सिंह को शाखा प्रवक्ता मनोनीत किया गया। रवि कुमार, सुंदरलाल, अनिल कुमार, हरकेश सिंह, सूरज पाल सिंह,  हरबन्शी और धर्म सिंह को शाखा का सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।



           बैठक में  स्थानीय लोगों के अलावा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री जितेन्द्र कुमार जौली, राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री श्री कृष्णपाल सिंह और सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्री ओ० पी० सागर जी ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कांठ तहसील के नवादड़ी गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा 

          दिनाँक 18 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुरादाबाद जनपद की  तहसील के गांव नवादड़ी का भ्रमण किया और जनसभा आयोजित करके लोगों को सम्बोधित किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि हमारा समाज अंधविश्वास और पाखंडवाद में डूबा हुआ है। हमें इसे बाहर निकल कर, अपने समाज को शिक्षित करना है। इससे ही एक शिक्षित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। 



          संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री जयपाल सिंह ने कहा कि हमारे अधिकार धीरे-धीरे छिनते जा रहे हैं। इसका एक मात्र कारण यह है कि हम संगठित नहीं है। अतः हमें संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए, ताकि हम अपने अधिकारों को छिनने से बचा सके। जनसभा के बाद ग्राम नवादड़ी में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया और नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
         जनसभा को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री चौबा सिंह और श्री जयपाल सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने शाखा अकरौली में आयोजित की जनसभा

         दिनांक 14 अगस्त, 2017 ई० को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा संघ की शाखा अकरौली, तहसील चन्दौसी, जिला सम्भल का भ्रमण किया गया तथा जनसभा आयोजित की गई। 



          जनसभा में वक्ताओ ने बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि अपनी और अपने समाज की उन्नति के लिये रूढ़िवादिता को छोड़कर शिक्षा को अपनाओ। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्या ने कहा कि हमें बाबा साहेब का सपना पूरा होगा। यदि हम सब शिक्षित होकर, संगठित हो जाएँ और अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करें तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। 



          बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत सिंह,  राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी० एस० भारती, ओ० पी० सागर, चौवा सिंह , मेघराज सिंह, हरदयाल भारतीय एवं ग्रन्थ सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।