गुरुवार, 3 जनवरी 2019

सावित्री बाई फूले को दिया जाना चाहिए भारत रत्न सम्मान : सत्यपाल


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने मनाया माता सावित्री बाई फूले का जन्मदिवस

           दिनांक 3 जनवरी, 2019 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, जिला शाखा रामपुर के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैंजना, मूंढापाण्डे मे भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



           कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्री बाई फूले तथा बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामपुर श्री सत्यपाल सिंह बादल ने माता सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस तरह, विषम परिस्थितियाँ होते हुए भी उन्होंने बालिका शिक्षा का सूत्रपात किया। उन्होंने माता सावित्री बाई फूले के जन्मदिन (3 जनवरी) को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने तथा भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने की सरकार से मांग की।

           कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह बादल,  संचालन श्री विपिन कुमार सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। श्रीमती  साइन जहां (प्रधानाध्यापिका), श्रीमती अर्चना कुमारी, रजनी भारती, कुमारी नैंसी, मधुर, श्रद्धा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें