रविवार, 20 जनवरी 2019

7 अप्रैल, 2019 को आयोजित की जाएगी डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

        दिनांक 20 जनवरी 2019 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया।

        बैठक में विभिन्न प्रांतों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएं खोलने की योजना बनाई गई। इस सम्बन्ध में विभिन्न सदस्यों को कार्यभार भी सौंपा गया। इसके बाद आगामी 14 अप्रैल 2019 को बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिवस समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 अप्रैल, 2019 को मुरादाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु जितेन्द्र कुमार जौली को प्रतियोगिता प्रभारी बनाया गया है।

         बैठक में श्री मुकेश कुमार गौतम, राजेश सागर, कृष्ण पाल सिंह, बाली सिंह भारती, ओ0 पी0 सागर, मनोज कुमार, बी0 एस0 भारती, वी0 एस0 वर्मा, नेम सिंह बहेलिया, मेघराज सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, भयंकर सिंह बौद्ध, जीराज सिंह, चौवा सिंह, चन्द्र लाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें