गुरुवार, 1 मार्च 2018

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रगति सन्देश 2017 स्मारिका का किया गया लोकार्पण

       दिनाँक  25 फरवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक बैठक सिविल लाइन्स मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया।


        कार्यक्रम में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा वर्ष 2017 में किए गए कार्यों एवं भावी योजनाओं से सम्बन्धित लघु स्मारिका 'प्रगति संदेश-2017' का लोकार्पण किया गया। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि स्मारिका के प्रकाशन का यही उद्देश्य है कि लोगों को यह पता चल सके कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है।


        कार्यक्रम में आगामी अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह हेतु भावी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम हेतु धन संग्रह के लिए तीन टीमें बनाई गई। जिनका नेतृत्व श्री दौलत सिंह, श्री महावीर प्रसाद मौर्य तथा महेंद्र पाल सिंह करेंगे। संघ के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में भीड़ बढ़ाने तथा झांकियों को आकर्षक बनाने पर बल दिया गया। बैठक में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के पौत्र श्री प्रकाश राव अम्बेडकर जी के आवाह्न पर दिल्ली जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। 

         बैठक में श्री जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल एडवोकेट, गेंदा सिंह, हरगोविन्द सिंह, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, विजय पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, ओ० पी० सागर,  बाली सिंह भारती, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती, राम सिंह आर्य, महावीर प्रसाद मौर्य, बी एस भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें